Magh Purnima 2026 Upay: माघ पूर्णिमा की तिथि का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसे हिंदू कैलेंडर की सबसे पवित्र और पुण्यदायी तिथियों में से एक माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का और उसके बाद दान-पुण्य का भी बहुत महत्व है। बहुत से भक्त इस दिन तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए भी पहुंचते हैं। इस साल माघ पूर्णिमा की पावन तिथि 1 फरवरी को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर किया गया दान न केवल पुण्य प्रदान करता है, बल्कि नवग्रहों के अशुभ प्रभाव को शांत करता है। ग्रहों की महादशा या ग्रह दोष की शांति के लिए इस दिन दान जरूर करना खहिए। आइए जानते हैं कि इस दिन ग्रहों की शांति के लिए किन चीजों का दान करना उचित होता है?
