Magha Purnima Vrat 2026: माघ का महीना हिंदू कैलेंडर के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इसमें गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। इसी माह में तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी संगम तट पर भक्त कल्पवास करते हैं और इसी महीने में माघ मेला भी आयोजित होता है। माघ मेले में होने वाले प्रमुख स्नान पर्व में माघ पूर्णिमा के स्नान का भी विशेष महत्व है। इस साल, 2026 में माघ पूर्णिमा का व्रत रविवार, 1 फरवरी को किया जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु और चंद्र देव को समर्पित है। पूर्णिमा की तिथि माता लक्ष्मी को भी सतर्पित होती है। माना जाता है, इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती हैं। इस साल माघ पूर्णिमा की तिथि को लेकर भक्तों में भ्रम है, इसलिए आइए जानें ये तिथि कब से लगेगी और स्नान-दान का मुहूर्त क्या होगा?
