Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और दुनिया भर के शिव भक्त इस दिन भगवान के लिंग स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस दिन बहुत से भक्त उपवास भी करते हैं। शिव पुराण के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव अपने लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये दिन इतना पवित्र होता है कि इस दिन कई ग्रह दोषों को शांत करने के लिए उपाय करने पर सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है।
