Get App

Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, महादेव देंगे सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पर राशि अनुसार उपाय करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:24 AM
Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, महादेव देंगे सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद
भगवान शिव को समर्पित इस पर्व को महादेव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में मनाया जाता है।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित इस पर्व को महादेव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानें सभी 12 राशियों के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

मेष राशि : इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाना चाहिए। ये उनके करियर में फलदायी रहेगा। ये जातक भगवान शिव को शहद, चीनी और मीठे चावल की खीर जैसे मीठे का भोग भी लगा सकते हैं। इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को जीवन में संघर्ष दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का दही और दूध से अभिषेक करना चाहिए। दही और घी से अभिषेक और पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेल पत्र और लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मिथुन राशि के जातकों को शहद से अभिषेक करना चाहिए और शीघ्र फल के लिए गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि : महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए दूध अर्पित करना चाहिए। चूंकि कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस दिन सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करें।

सिंह राशि : सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

कन्या राशि : कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और जीवन में सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से अभिषेक करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें