Makar Sankranti 2026 Upay: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान सूर्य देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन के बाद से उनकी चाल उत्तर की तरफ हो जाती है। इसे ही कहते हैं सूर्य का उत्तरायण होना। यह पर्व देश के कृषि मौसम से भी जुड़ता है और अलग-अलग हिस्सों में इसका अलग-अलग रूप देखने को मिलता है। मकर संक्रांति के दिन देश की सांस्कृति झलक देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में इस दिन को दान, पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए खास माना जाता है। इस दिन तिल से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है। ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने लोकल 18 को बताया कि मकर संक्रांति के दिन अगर तिल से जुड़ा कुछ खास उपाय किया जाए तो शनि दोष, सूर्य दोष और पितृ दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानें क्या हैं ये उपाय
