Margashirsha Amavasya 2025 Date: मार्गशीर्ष मास भगवान कृष्ण का प्रिय महीना है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की सच्चे मन से पूजा करने पर उनके आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मास की अमावस्या तिथि को पितृ दोष शांति का उपाय करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान और दान करते हैं। साथ ही, पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध कर्म आदि करते हैं। इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या पर कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या के साथ दर्श अमावस्या भी लग रही है, क्योंकि इसकी तिथि दो दिन है। आइए जानें किस दिन मानाई जाएगी अगहन की अमावस्या और कब होता स्नान-दान का मुहूर्त।
