Get App

Margashirsha Amavasya 2025: दीपक के ये उपाय जीवन में लाएंगे उजाला, जानें किस दिन है अगहन अमावस्या?

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना गया है। इस मास की अमावस्या का भी विशेष स्थान है। माना जाता है कि इस दिन दीपक से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं और नकारात्मकता दूर हो जाती है। आइए जानें किस दिन होगी अगहन अमावस्या

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 7:00 AM
Margashirsha Amavasya 2025: दीपक के ये उपाय जीवन में लाएंगे उजाला, जानें किस दिन है अगहन अमावस्या?
इस साल अगहन मास की अमावस्या 20 नवंबर के दिन मनाई जाएगी।

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष मास को हिंदू धर्म में सभी महीनों में सबसे उत्तम माना गया है। इसकी खासियतों के बारे में खुद भगवान कृष्ण में गीता में बताया है। इसके अलावा इस माह को उनका प्रिय मास भी कहा जाता है। इस माह से भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागने के बाद सृष्टि के संचालन का कार्यभार फिर से संभालते हैं। इस माह की अमावस्या को पितरों की शांति के उद्देश्य से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल अगहन मास की अमावस्या 20 नवंबर के दिन मनाई जाएगी। इस दिन दीपक से जुड़े कुछ उपाय करने पर जीवन से कई परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मकता आती है। आइए जानें इन उपायों के बारे में

मार्गशीर्ष अमावस्या की तारीख

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रात: 9:43 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 20 नवंबर दिन गुरुवार को दोपहर 12:16 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर गुरुवार को है।

पीपल के पास जलाएं सरसों के तेल का दीपक

इस दिन शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाने से पितृ दोष शांत होता है। मान्यता है कि पीपल में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन का अंधकार दूर होता है।

घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर जलाएं दीपक

इस दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दो दीपक जलाएं। दीपक लगाते समय मन में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करें। इस उपाय को करने घर में सकारात्मकता और स्थाई लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें