Get App

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या का ये उपाय खोल सकता है किस्मत के बंद ताले, जानें किस दिन होगी पूजा

Margashirsha Amavasya 2025: अगहन मास की अमावस्या को पितरों की शांति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव को कुछ चीजें अर्पित करने से किस्मत के बंद ताले खुल सकते हैं। आइए जानें किस दिन होगी मार्गशीर्ष अमावस्या और पूजा का मुहूर्त

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 10:34 PM
Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या का ये उपाय खोल सकता है किस्मत के बंद ताले, जानें किस दिन होगी पूजा
इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। ये महीना भगवान विष्णु का प्रिय है और इसमें भगवान शिव की पूजा को समर्पित ये दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगहन मास की अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा में कुछ चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और नकारात्मक शक्तियों का खात्मा होता है। आइए जानें इस दिन भगवान को क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए?

मार्गशीर्ष अमावस्या की तारीख

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रात: 9:43 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 20 नवंबर दिन गुरुवार को दोपहर 12:16 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर गुरुवार को है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 विशेष चीजें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें