Get App

Papamochani Ekadashi 2026 Date: बहुत शुभ है इस बार की पापमोचनी एकादशी, 3 शुभ योगों में होगी भगवान विष्णु की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व

Papamochani Ekadashi 2026 Date: पापमाचनी एकादशी का व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। एकादशी पर इस साल 3 शुभ योग बनने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानें जानें इस साल पापमोचनी एकादशी का व्रत कब किया जाएगा, इसका मुहूर्त और महत्व क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 10:39 AM
Papamochani Ekadashi 2026 Date: बहुत शुभ है इस बार की पापमोचनी एकादशी, 3 शुभ योगों में होगी भगवान विष्णु की पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व
पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च सोमवार को होगा।

Papamochani Ekadashi 2026 Date: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमाचनी एकादशी व्रत किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी तिथि के व्रत में भक्त पूरे दिन के लिए अन्न-जल का त्याग करते हैं और अगले दिन द्वादशी तिथि विधि-पूर्वक व्रत का पारण करते हैं। इस साल चैत्र मास का पहला एकादशी व्रत यानी पापमोचनी एकादशी के व्रत पर 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि पूरी श्रद्धा से इस व्रत को करने वाले भक्त को जाने-अनजाने में किए पापों से मुक्ति मिलती और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानें इस साल ये व्रत किस दिन किया जाएगा, इसमें पूजा का मुहूर्त क्या है, कौन से शुभ योग बन रहे और इस व्रत का क्या महत्व है?

पापमोचनी एकादशी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि पर किया जाता है। इस साल चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से प्रारंभ होगी और यह तिथि 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च दिन रविवार को किया जाएगा।

पापमोचनी एकादशी पर बन रहे 3 शुभ योग

इस साल पापमोचनी एकादशी के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन परिघ योग, शिव योग और द्विपुष्कर योग बन रहे हैं। व्रत के दिन श्रवण नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 16 मार्च को सुबह 05:56 बजे तक है, उसके बाद से धनिष्ठा नक्षत्र है।

परिघ योग : प्रात:काल से लेकर सुबह 10:25 बजे तक

शिव योग : सुबह 10:25 बजे से लेकर रात तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें