Parama Ekadashi 2026 Date: दो शुभ योग में किया जाएगा अधिक मास की परमा एकादशी का व्रत, जानें व्रत की तारीख, पूजा मुहूर्त और पारण का समय

Parama Ekadashi 2026 Date: अध‍िक मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी तिथी को हिंदू धर्म में अत्‍यंत पुण्‍यदायी माना जाता है। इसे परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी व्रत को करने का सौभाग्‍य तीन साल में एक बार बनता है। आइए जानें इसकी तारीख, मुहूर्त और पारण समय

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 7:45 PM
Story continues below Advertisement
अध‍िक मास की एकादशी तिथ‍ि को परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Parama Ekadashi 2026 Date: भगवान व‍िष्‍णु को समर्पित एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में व‍िशेष स्‍थान है। इसे श्री हरि की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय माना जाता है। एकादशी व्रत हिंदू माह के कृष्‍ण और शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथ‍ि को किया जाता है। इस तरह पूरे साल में 24 एकादशी तिथ‍ियां आती हैं। लेकिन जब किसी माह में अधिक मास लगता है, तो एकादशी की संख्‍या बढ़कर 26 हो जाती है। अध‍िक मास का संयोग हर तीन साल पर बनता है। इसलिए इसमें आने वाली एकादशी को दुर्लभ माना जाता है।

इस साल अध‍िक मास का संयोग ज्‍येष्‍ठ माह में बना है। आज से ज्‍येष्‍ठ अधि‍क मास का कृष्‍ण पक्ष शुरू हो गया है। इसकी एकादशी तिथ‍ि को परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत पूरे साल आने वाले एकादशी व्रतों में दुर्लभ माना जाता है। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, अधिकमास की परमा एकादशी व्रत करने वाले भक्‍तों के पाप मिट जाते हैं, यश, सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है, मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल परमा एकादशी के व्रत में कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, इस साल परमा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग पूरे दिन रहने वाले हैं। व्रत के दिन रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र हैं।

परमा एकादशी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 11 जून को मध्‍यरात्रि 12 बजकर 57 बजे से होगा। यह तिथि 11 जून को ही रात 10 बजकर 36 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर परमा एकादशी का व्रत 11 जून दिन गुरुवार को है।

परमा एकादशी पर बनेंगे सर्वार्थ सिद्ध‍ि और शोभन योग

परमा एकादशी पर दो शुभ योग बनेंगे। परमा एकादशी पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है, वहीं शोभन योग प्रात:काल से लेकर 12 जून को मध्‍यरात्रि 01:00 बजे तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं, वहीं शोभन योग शुभ कार्यों के लिए अच्छा होता है। इस दिन रेवती नक्षत्र सुबह 08:16 बजे तक है, उसके बाद से अश्विनी नक्षत्र है।


परमा एकादशी 2026 मुहूर्त

11 जून को परमा एकादशी पर शुभ-उत्तम मुहूर्त 05:23 ए एम से लेकर सुबह 07:07 ए एम तक है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:42 ए एम तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:53 ए एम से लेकर दोपहर 12:49 पी एम तक है। इस दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर में 12:21 पी एम से दोपहर 02:05 पी एम तक है।

परमा एकादशी 2026 पारण समय

यदि आप परमा एकादशी का व्रत रखते हैं तो पारण 12 जून शुक्रवार को किया जाएगा। पारण का समय 05:23 ए एम से लेकर सुबह 08:10 ए एम तक है। इस बीच में पारण करके व्रत को पूरा कर लें। पारण के दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम को 07:36 पी एम पर होगा।

June Vrat Tyohar List 2026: आने वाले हैं सोमवती अमावस्‍या, निर्जला एकादशी और वट पूर्णिमा के पर्व, जानें जून महीने के व्रत-त्‍योहार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।