Paush Amavasya 2025 Today Upay: आज साल की अमावस्या तिथि है। ये हिंदू माह पौष की अमावस्या है, जिसका धार्मिक महत्व बुहत अधिक है। इसे साल की सबसे पवित्र और प्रमुख तिथियों में से एक माना जाता है। पौष माह का छोटा पितृ पक्ष भी माना जाता है, इसलिए इसकी अमावस्या को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं, उनका आशीर्वाद मिलता है और पितृ दोष की शांति होती है। इतना ही नहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से भी पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनके आशीर्वाद से जीवन को कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन से आर्थिक संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। आइए जानें इस दिन कौन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान शुभ होगा और आज के दिन क्या उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा?
