Get App

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा की सही तारीख जानिए, इस दिन सफेद मिठाई दान करने से किस दोष से मिलती है मुक्ति?

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा की तिथि हिंदू धर्म में सबसे पवित्र तिथियों में से एक मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी बहुत महत्व है। इस बार ये पवित्र तिथि नए साल में पड़ रही है। आइए जानें इसकी सही तारीख और पितृ दोष से मुक्ति के लिए क्या दान करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:31 PM
Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा की सही तारीख जानिए, इस दिन सफेद मिठाई दान करने से किस दोष से मिलती है मुक्ति?
पौष पूर्णिमा के दिन पितृ दोष से मुक्ति के उपाय भी किए जाते हैं।

Paush Purnima 2026: हिंदू धर्म में कुछ तिथियों को बहुत पवित्र और मनोकामना पूरी करने वाला माना जाता है। इन्हीं में से एक तिथि है पौष पूर्णिमा की। पूर्णिमा तिथि पर माता लक्ष्मी की प्रदोष काल में पूजा की जाती है और चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है। पौष पूर्णिमा का महत्व सभी पूर्णिमा में सबसे ज्यादा है। इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती है।

पूर्णिमा व्रत जो लोग विधि विधान के साथ रखते हैं, उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है और धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं रहती है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान और दान को भी फलदायी माना जाता है। पौष पूर्णिमा के दिन गाय और कौए को खिलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही इस दिन पितृ दोष से मुक्ति के उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानें नए साल में ये तिथि किस दिन होगी और इस दिन की पूजा विधि क्या रहेगी?

कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा तिथि

पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी को शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगी। पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन 3 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर हैं। 2 जनवरी को चंद्रोदय 4 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी को रखा जाएगा।

पितृ दोष से मुक्ति के लिए दान करें ये

पौष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की मिठाई का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है। इस दिन चावल के साथ-साथ तिल, गुड़ और कंबल का दान करने का भी बहुत महत्व है। इन चीजों का दान करने से जीवन से दरिद्रता दूर होती है और खुशहाली आती है। पूर्णिमा के दिन कौए और गाय को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

पौष पूर्णिमा पर करें ये काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें