Get App

Phalguna Amavasya 2026: किस दिन होगी हिंदू वर्ष की आखिरी अमावस्या? जानें सही तारीख, मुहूर्त और उपाय

Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या हिंदू वर्ष की आखिरी अमावस्या होती है। इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। अमावस्या पर गंगा में स्नान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आइए जानें इस साल फाल्गुन अमावस्या किस दिन होगी, इसका शुभ मुहूर्त और उपाय

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 1:31 PM
Phalguna Amavasya 2026: किस दिन होगी हिंदू वर्ष की आखिरी अमावस्या? जानें सही तारीख, मुहूर्त और उपाय
इस साल की फाल्गुन अमावस्या को भौमवती अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा।

Phalguna Amavasya 2026: हिंदू वर्ष का आखिरी महीना होता है फाल्गुन और इस माह में आने वाली अमावस्या तिथि हिंदू कैलेंडर की आखिरी अमावस्या होती है। अमावस्या तिथि अपने आप में काफी पवित्र और महत्वपूर्ण मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर बताए गए अनुष्ठान करने से ग्रहों की शांति होती है और दोष दूर होते हैं। अमावस्या पर गंगा में स्नान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि माना जाता है कि नदी का पानी अमृत जैसी पवित्रता प्राप्त कर लेता है। अमावस्या पर किए गए दान से कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं और समृद्धि और खुशी मिलती है।

साल की ये आखिरी अमावस्या 17 फरवरी, 2026 को मनाई जाएगी। इसकी एक और खास बात है कि इस दिन मंगलवार पड़ रहा है। इसलिए इस साल की फाल्गुन अमावस्या को भौमवती अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा, जो हिंदू कैलेंडर में एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण अवसर है। दूसरी खास बात ये है कि इसी दिन वलयाकार सूर्य ग्रहण भी लगेगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। आइए जानें फाल्गुन अमावस्या पर स्नान का मुहूर्त क्या रहेगा, इसकी तिथि और इस दिन किया उपाय कर सकते हैं?

फाल्गुन अमावस्या स्नान मुहूर्त 2026

फाल्गुन अमावस्या पर स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ समय माना जाता है। यह अवधि आध्यात्मिक और शारीरिक से बहुत उत्तम मानी जाती है।

अमावस्या तिथि शुरू : 16 फरवरी, 2026, शाम 5:34 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त : 17 फरवरी, 2026, शाम 5:30 बजे

स्नान का समय : सुबह 5:16 बजे से 6:07 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें