Get App

Phulera Dooj 2026 Date: फुलेरा दूज की सही तारीख नोट करें, शादी में आ रही रुकावट दूर करने के लिए इस दिन करें ये उपाय

Phulera Dooj 2026 Date: फुलेरा दूज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा के साथ फूलों की होली खेली जाती है। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा। माना जाता है कि इसमें कुछ उपाय करने से शादी होने में आ रही अड़चन दूर होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:24 PM
Phulera Dooj 2026 Date: फुलेरा दूज की सही तारीख नोट करें, शादी में आ रही रुकावट दूर करने के लिए इस दिन करें ये उपाय
इस साल फुलेरा दूज पर सिद्ध योग और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

Phulera Dooj 2026 Date: फाल्गुन का महीना आते है, चारों तरफ रंग ही रंग दिखाई पड़ने लगता है। ऐसा लगता है जैसे प्रकृति खुद श्रृ्ंगार करने को बैठी है। इसी महीने में आते हैं प्रेम और रंग बिखेरने वाले कई पर्व जैसे फुलेरा दूज। ये तिथि भगवान श्रीकृष्ण और उनकी अनन्य सखी राधा जी को समर्पित है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी के भक्त उनके साथ फूलों की होली खेलते हैं। फुलेरा दूज का पर्व होली के ठीक पहले फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन को सबसे शुभ तिथियों में से एक माना जाता है। यह तिथि इतनी शुभ मानी जाती है, इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए पंचांग देखना जरूरी नहीं होता है। इस दिन पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है। साथ ही, अगर किसी की शादी होने में देर हो रही है या बार-बार किसी वजह से शादी टूट जा रही है, तो वो आज के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे उनकी तकलीफें दूर हो सकती हैं। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इसमें पूजा का मुहूर्त क्या होगा?

फुलेरा दूज की तारीख

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि आज 18 फरवरी बुधवार को शाम 4:57 बजे से शुरू होकर कल 19 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3:58 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार फुलेरा दूज कल 19 फरवरी को है।

फुलेरा दूज मुहूर्त और शुभ योग

फुलेरा दूज राधाकृष्ण की पूजा के लिए शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 06:56 बजे से सुबह 08:21 बजे तक है। उसके बाद चर-सामान्य मुहूर्त सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक है। इस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक है। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल 05:14 बजे से सुबह 06:05 बजे तक रहेगा।

फुलेरा दूज सिद्ध योग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें