Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का काफी महत्व होता है। पितृ पक्ष को पूर्वजों को स्मरण करने और उनका आशीर्वाद पाने का खास समय माना जाता है। यह अवधि हर साल 15 दिनों तक चलती है, जिसमें श्राद्ध और तर्पण जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। इस समय लोग अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण और दान-पुण्य करते हैं। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 07 सितंबर से और इसका समापन 21 सितंबर तक होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पितृ पक्ष के दौरान हमारे सभी पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों के घर में इन 15 दिनों तक वास करते हैं।