अगर आप काफी समय से धन की तंगी, नौकरी में अस्थिरता या आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, तो आपके लिए शुक्र प्रदोष व्रत संजीवनी की तरह काम कर सकता है। ये व्रत 25 अप्रैल, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, जो अपने आप में अत्यंत शुभ संयोग है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, जो धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी मानी जाती हैं। वहीं, शुक्र ग्रह भी धन, सुख और भोग-विलास के कारक हैं। जब इन दोनों शक्तियों का मेल होता है और उस पर शिव जी की कृपा भी मिल जाए, तो जीवन की हर आर्थिक बाधा दूर होना निश्चित माना जाता है।
