Pradosh Vrat 2026: हिंदू कैलेंडर के हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है और प्रदोष काल में माता पार्वती के साथ भगवान की पूजा की जाती है। इस समय भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना चल रहा है। इस माह में आने वाले प्रदोष व्रत का महत्व यूं ही बढ़ जाता है, क्योंकि यह तिथि भी भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है।
