Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाइयों का तिलक करती हैं, उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसे हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। हर साल इस दिन भाई-बहन मिलकर यह त्योहार मनाते हैं और एक-दूसरे को भेंट-उपहार देते हैं।
