Raksha Bandhan 2026 Date: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष स्थान है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, उन्हें तिलक लगा कर मिठाई खिलाती हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं। 'रक्षाबंधन' का अर्थ है "रक्षा का बंधन" या "सुरक्षा का धागा", जिसे राखी के रूप में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधती हैं। माना जाता है कि यह सुरक्षा का धागा भाइयों की हर विपत्ति से रक्षा करता है और उनके जीवन पर आने वाले संकट को दूर करता है।
