Ram Navami 2026 Date: चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जो चैत्र नवरात्रि की भी नवमी तिथि होती है, को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पैराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रेता युग में भगवान राम ने माता कौशल्या के गर्भ से इसी दिन अवतार लिया था। इसलिए नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन देशभर के राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और भगवान राम की अयोध्या नगरी में तो अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन इस साल राम नवमी की तारीख को लेकर भक्तों में काफी कंफ्यूजन है कि ये 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को।
