Ram Navami 2026 Upay: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को जहां चैत्र नवरात्रि का समापन होता है, वहीं, इस दिन राम जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। माना जाता है कि त्रेता युग में इसी तिथि पर अयोध्या के राजा दशरथ के यहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन शाम के समय दीपक का छोटा सा उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आइए जानें क्या है ये उपाय और इसे कैसे करना है
