Ramadan 2026: इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए रमजान पूरे साल का सबसे पाक समय होता है। दुनिया भर के मुसलमान इस एक महीने की अवधि में खुदा की इबादत करते हैं। रमजान लगभग 30 दिनों की अवधि होती है जो नियम-संयम, धैर्य, और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है। रमजान का मुकद्दस महीना सिर्फ भारत के मुसलमानों के लिए ही अहम नहीं होता, इसे सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, इंडोनेशिया, यूएई सहित पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
