Get App

Rang Panchami 2026: संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं आज करेंगी रंग पंचमी का व्रत, जानें आज के शुभ मुहूर्त और सुख-सौभाग्य के लिए उपाय

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी का पर्व आज 8 मार्च को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है। आइए जानें आज के शुभ मुहूर्त क्या हैं और आज के दिन क्या उपाय करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 7:00 AM
Rang Panchami 2026: संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं आज करेंगी रंग पंचमी का व्रत, जानें आज के शुभ मुहूर्त और सुख-सौभाग्य के लिए उपाय
रंग पंचमी का पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी का पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को देवताओं की होली भी कहते हैं। भगवान श्री कृष्ण की धरती ब्रज भूमि में इस त्योहार की खास रोनक रहती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी, जिसे देखने के लिए देवताओं ने फूलों की वर्षा की थी। आज के दिन लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हैं और भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करते हैं।

धार्मिक मान्यताओें के अनुसार, आज माताएं संतान प्राप्ति की इच्छा से व्रत भी करती हैं। साथ ही, इस दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। इस साल रंग पंचमी का पर्व आज यानी 8 मार्च को मनाया जा रहा है। आइए जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में।

रंग पंचमी 2026 तारीख

हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 17 मिनट से 08 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार, रंग पंचमी 08 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

इस दिन के शुभ मुहूर्त 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें