Sakat Chauth Vrat Moonrise Time: सकट चौथ का व्रत हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन माताएं व्रत करती हैं और भगवान गणेश और सकट माता से अपनी संतान पर आने वाले संकटों से रक्षा की कामना करती हैं। शाम को चंद्रमा निकलने के बाद दर्शन-पूजन करती हैं और अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसके बिना आज की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस साल सकट चौथ का व्रत आज किया जा रहा है।
