Get App

Sawan Somwar 2025: कब से शुरू हो रहा है सावन? जानें इस बार कितने सोमवार का मिलेगा पुण्य  

sawan somwar 2025:सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र मास में भगवान शिव धरती पर साकार रूप में विराजते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 2025 में सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान चार सोमवारी व्रत रखे जाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 3:12 PM
Sawan Somwar 2025: कब से शुरू हो रहा है सावन? जानें इस बार कितने सोमवार का मिलेगा पुण्य  
sawan somwar 2025: शिव पुराण के अनुसार, सावन में सोमवारी व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

शिवभक्तों के लिए सावन का महीना बेहद पावन और शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस मास में भगवान शिव पृथ्वी पर साकार रूप में विराजमान रहते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साल 2025 में सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और यह 9 अगस्त को समाप्त होगा। इस दौरान शिव मंदिरों में खासतौर पर रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और महामृत्युंजय जाप जैसे अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। सावन के सोमवार का महत्व तो और भी बढ़ जाता है। इस बार सावन में कुल चार सोमवारी व्रत पड़ेंगे, जिन्हें लेकर भक्तों में खास उत्साह देखा जाता है।

मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। इसलिए सावन में शिव आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार?

कुपेश्वर महादेव मंदिर के पंडित विजयानंद शास्त्री के अनुसार, इस साल कुल चार सोमवारी व्रत पड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें