Get App

डाक विभाग ने सावन में शिव भक्तों के लिए की ये खास पहल, अब घर बैठे पाएं सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

सावन महीने में डाक विभाग से अब लोग देश के किसी भी कोने से श्री सोमनाथ मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद घर बैठे मंगा सकते हैं। यह सुविधा स्पीड पोस्ट के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे भक्त जो किसी बाध्यता के वजह से इन तीर्थ स्थानों की यात्रा नहीं कर सकते, उनके लिए डाक विभाग ने ये पहल की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 5:49 PM
डाक विभाग ने सावन में शिव भक्तों के लिए की ये खास पहल, अब घर बैठे पाएं सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद
देश के किसी भी कोने से श्री सोमनाथ मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद घर बैठे मंगा सकते हैं

11 जुलाई यानी शुक्रवार से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार सावन का ये महीना काफी पवित्र माना जाता है और इन दिनों में भगवान शिव की पूजा करने की विशेष महत्व है। सावन के हर सोमवार को देश भर में मौजूद शिवमंदिरों के साथ ही साथ 12 ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं कई भक्त ऐसे भी होते हैं जो शारिरिक और किसी अन्य वजहों से दूर लंबी यात्रा नहीं कर पाते, सावन के महीने में भगवान शिव के ऐसे ही भक्तों को लिए डाक विभाग ने एक खास पहल की है।

सावन महीने में डाक विभाग से अब लोग देश के किसी भी कोने से श्री सोमनाथ मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद घर बैठे मंगा सकते हैं। यह सुविधा स्पीड पोस्ट के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे भक्त जो किसी बाध्यता के वजह से इन तीर्थ स्थानों की यात्रा नहीं कर सकते, उनके लिए डाक विभाग ने ये पहल की है।

कैसे भेजे ई-मनीऑर्डर?

इस पहल के बारे में सौराष्ट्र और कच्छ एरिया के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने खास जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत श्रद्धालु 270 रुपए का ई-मनीऑर्डर भेजकर प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। यह मनीऑर्डर 'प्रसाद के लिए बुकिंग' लिखकर श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला-जूनागढ़, गुजरात-362268 के पते पर भेजा जाएगा। इसके बाद डाक विभाग के 400 ग्राम का प्रसाद पैकेट भक्तों के पते पर भेजेगा। इसमें 200 ग्राम बेसन के लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें