Sawan 2026 dahi khane ke niyam: सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का 5वां महीना है। इसे भगवान शिव का प्रिय माह भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में माता पार्वती और शिव की सच्चे मन से आराधना करने और उपवास के नियमों का पालन करने वाले भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा होती है। महादेव और माता पार्वती के आशीर्वाद से इन भक्तों के ग्रह दोष शांत होते हैं, जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।
