Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय माह सावन आज से शुरू हो गया है। यह समय देवाधिदेव की भक्ति में लीन होने के लिए ही खास नहीं माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना विभिन्न ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाने के लिए भी जाना जाता है। महादेव, जिनके समक्ष काल भी स्वयं नतमस्तक होता है, वे आपको नवग्रह पीड़ा से मुक्ति प्रदान करेंगे। इससे मुक्ति के लिए आपको सावन में कुछ खास सामग्री युक्त जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करना है। जिन लोगों की कुंडली में नवग्रह दोष होते हैं, उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सावन में नियमित रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है।
