Sawan 2026: 29 या 30 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें इस साल कितने होंगे सावन के सोमवार और सावन शिवरात्रि कब मनाई जाएगी

Sawan 2026: इस साल सावन के महीने की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है कि ये 29 या 30 जुलाई कब से लगेगा? आषाढ़ का महीना अब लगभग आधा खत्म हो चुका है, इसलिए लोग अब सावन में आने वाले सभी सोमवार की तारीखों और सावन शिरात्रि के बारे में जानने को इच्छुक हैं। आइए जानें

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 12:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल सावन का पावन महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू हो रहा है।

Sawan Start Date 2026: सावन का महीना हिंदी कैलेंडर का पांचवां महीना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन के महीने की शुरुआत हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। चारों तरफ हरियाली, सुहाना मौसम और बोल बम की गूंज से पता चल जाता है कि भक्तों के लिए कांवड़ भरकर लाने का समय शुरू हो चुका है।

भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के श्रद्धालु इस महीने में सोमवार और मंगलवार के दिन उपवास और पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस माह में जो भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और बेल पत्र अर्पित करते हैं, उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल सावन के महीने की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है कि ये 29 या 30 जुलाई कब से लगेगा? साथ ही लोग सावन में आने वाले सभी सोमवार की तारीखों और सावन शिरात्रि के बारे में जानने को भी इच्छुक हैं।

कब से लग रहा है सावन?

साल 2026 में श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई की रात से ही लग जाएगी, लेकिन उदयातिथि की परंपरा के अनुसार सावन महीने की आधिकारिक शुरुआत 30 जुलाई से मानी जाएगी। इसलिए इस साज सावन का पावन महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन श्रावण पूर्णिमा से होगा।

सावन सोमवार व्रत की तारीखें

इस साल सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। सोमवार के व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं:


सोमवार तारीख

पहला सावन सोमवार : 3 अगस्त 2026

दूसरा सावन सोमवार : 10 अगस्त 2026

तीसरा सावन सोमवार : 17 अगस्त 2026

चौथा सावन सोमवार : 24 अगस्त 2026

सावन शिवरात्रि कब है?

सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है, जिस दिन कांवड़ यात्रा के जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है।

तारीख : वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि का पावन पर्व 11 अगस्त 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा।

मुहूर्त : चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को प्रारंभ होगी, और इसी दिन रात्रि (निशिता काल) में भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक और पूजन करना अत्यंत फलदायी और शुभ रहेगा। अधिकतर श्रद्धालु और कांवड़िए इसी दिन पवित्र गंगाजल अर्पित करेंगे।

सावन में किन बातों का रखें ध्यान?

सावन में सुबह स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। पूजा के दौरान मन को शांत रखें और बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें। अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करें और सात्विक जीवनशैली अपनाने की कोशिश करें। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Jagannath Rath Yatra 2026: आज गर्भगृह से निकल खुद भक्तों को दर्शन देंगे जग के नाथ, श्री जगन्नाथ महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।