Sawan 2026 Rudrabhishek Date: पूरी दुनिया में मौजूद शिव भक्त सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे भगवान शिव का प्रिय समय माना जाता है। इस माह में बहुत से श्रद्धालु जलाभिषेक के साथ-साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक भी करते हैं। रुद्राभिषेक में 'रुद्र' शब्द भगवान शिव के उग्र लेकिन बेहद दयालु रूप को दिखाता है जबकि 'अभिषेक' का अर्थ है स्नान कराना या लेप लगाना। रुद्राभिषेक को भगवान शिव का अत्यंत पवित्र अनुष्ठान माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर रुद्राभिषेक शुभ मुहूर्त या शुभ तिथि में किया जाता है तो इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में किया गया अभिषेक सबसे ज्यादा फलदायी होता है। आइए जानें इस साल सावन में रुद्राभिषेक कराने की शुभ तिथियां कौन सी हैं?
