सावन शिवरात्रि 2025: भगवान शिव की आराधना का ये पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। सावन का महीना वैसे भी शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाने वाली शिवरात्रि को महादेव की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस बार यह पावन तिथि 23 जुलाई 2025, बुधवार को पड़ रही है। शिवरात्रि का यह पर्व उन भक्तों के लिए बेहद शुभ माना जाता है जो शिवलिंग पर जल चढ़ाकर, व्रत रखकर और मंत्र जाप के माध्यम से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।
