Shani Jayanti 2026 Upay: शनि जयंति का पर्व हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव और छाया देवी के पुत्र शनि देव का जन्म इसी दिन हुआ था। इस साल यह पर्व 16 मई को मनाया जाएगा। इस दिन शनिवार होने से शनि अमावस्या का भी योग बन रहा है। शनि अमावस्या पर शनि जयंती का होना अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है।
