Shani Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। प्रत्येक हिंदू माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अब हिंदू वर्ष के अंतिम फाल्गुन मास का प्रदोष व्रत आने वाला है। फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि शनिवार को पड़ रही है, इसलिए ये शनि प्रदोष व्रत होगा। इस व्रत में शनि दोष शांति के उपाय करने से सफलता मिलती है। आइए जानें व्रत की तारीख, शनि दोष शांति के उपाय और पूजा का मुहूर्त क्या है?
