Solar Eclipse 2026 Falgun Amavasya: साल 2026 में भी पिछले साल की तरह चार ग्रहण होंगे। इसकी शुरुआत सूर्य ग्रहण से होगी, जो कल 17 फरवरी, मंगलवार के दिन लगेगा। ये सूर्य ग्रहण हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन लग रहा है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसका धार्मिक महत्व भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और पूजा-पाठ नहीं होता है। ग्रहण के बाद मंदिर को शुद्ध करने के बाद ही पूजा-पाठ फिर से शुरू होता है।
