Solar Eclipse Feb 2026: फरवरी का महीना चल रहा है, इसमें एक ऐसी खगोलीय घटना होने वाली है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ दुर्लभ भी होगी। ये खगोलीय घटना है एक वलयाकार सूर्य ग्रहण, जो 17 फरवरी को लगेगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। यह दुर्लभ घटना अमावस्या तिथि के दिन होती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण सिर्फ खगोल विशेषेषज्ञों के लिए ही खास नहीं है, ये ज्योतिष विशेषज्ञों के लिए भी बहुत खास है। हालांकि, धार्मिक दृष्ट से ये ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि ये भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा।
