Som Pradosh Vrat 2026: आज सावन माह के दूसरे सोमवार का व्रत किया जा रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और सावन का महीना उनका प्रिय समय माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म में सावन माह के सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है। इसके साथ ही आज सावन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जिसमें प्रदोष व्रत किया जाता है। यह तिथि सोमवार के पड़ रही है, इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है। सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और फलदायी व्रत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोम प्रदोष का व्रत रखने से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के दिन किया गया व्रत 24 प्रदोष व्रत के बराबर फल देता है।
