Somvati Amavasya 2026: हिंदू धर्म अमावस्या तिथि का महत्वपूर्ण स्थान है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण करने से उन्हें मुक्ति मिलती है। इस साल ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या तिथि 15 जून, सोमवार के दिन पड़ रही है, जिससे सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
