Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान है। प्रमुख धार्मिक अवसरों पर इसकी पूजा की जाती है। भगवान विष्णू की पूजा में तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। हर साल 25 दिसंबर के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस साल ये दिन गुरुवार को है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है।
