Tulsi Vivah 2025 Upay: हिंदू धर्म तुलसी विवाह के दिन को बहुत पवित्र और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ये पर्व भी चंद्र कैलेंडर के कार्तिक मास में ही मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के विग्रह स्वरूप शालिग्राम का तुलसी माता से विवाह होता है और हिंदू धर्म में शादी मुंडन जैसे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इसलिए इस दिन को विशेष आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि ये पूरा दिन इतना शुभ होता है कि अगर किसी की शादी की डेट नहीं मिल रही है, तो उसकी शादी भी इस दिन संपन्न हो सकती है। इसके अलावा, किसी की शादी में अगर अड़चन आ रही है, तो कुछ उपाय करने से उसकी शादी की शहनाई जल्द बज सकती है। आइए जानें इसके लिए क्या उपाय कर सकते हैं?
