Vat Savitri Vrat 2026 Pooja Vidhi: वट सावित्री का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए किया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत को अत्यंत प्रभावशली और महत्वपूर्ण माना जाता है। कई क्षेत्रों में इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन निराजल उपवास करती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। इस साल ज्येष्ठ अमावस्या का व्रत 16 मई को किया जाएगा।
