Shukra Uday 2026: वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 01 फरवरी को उदय होने जा रहे हैं। इनके उदय होने के बाद शादी, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे, जो खरमास समाप्त होने के बावजूद रुके हुए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मांगलिक कार्यों में सिर्फ दिन, वार और समय ही नहीं देखा जाता है गुरु और शुक्र की स्थिति का भी संज्ञान लिया जाता है। ये दोनों ग्रह अगर अस्त हैं, तो मांगलिक कार्य नहीं होते। बता दें, शुक्र अस्त से तीन दिन पहले "वार्धक्य" और शुक्र उदय से तीन दिन बाद तक "बालत्व दोष" माना जाता है। इन दिनों में भी कोई शुभ कार्य वर्जित रहता है।
