Get App

Sawan 2025: घर में करना चाहते हैं शिवलिंग का अभिषेक, ये चीजें होंगी जरूरी

सावन का महीना महादेव को बहुत प्रिय है। इस महीने में भक्त उनका विशेष आर्शीवाद पाने के लिए पूरे विधि-विधान से शिवलिंग का नियमित रूप से अभिषक करते हैं और उपवास रखते हैं। मान्यता है कि सावन में ने से मां पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वर देते हैं। जानिए घर में शिवलिंग स्थापित कर कैसे रोज कर सकते हैं पूजा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 11:43 AM
Sawan 2025: घर में करना चाहते हैं शिवलिंग का अभिषेक, ये चीजें होंगी जरूरी

देवाधिदेव महादेव का प्रिय मास Sawan 2025 कल से यानी 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। हिंदू धार्म में इस महीने का विशेष महत्व है। यह मास भागवान शिव को समर्पित होता है और पूरे महीने मां पार्वती के साथ भोलेनाथ की आराधना की जाती है। सावन में आने वाले लगभग सभी व्रत और त्योहार भी भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होते हैं।

इस माह में शिवलिंग की पूजा का भी विशेष महत्व है। शिव भक्त रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर महादेव के आर्शीवाद की कामना करते हैं। सावन में भगवान शंकर के अभिषेक का विशेष महत्व है, लेकिन इसके लिए कई बार समय और संसाधन की कमी भक्तों के आड़े आ जाती है। आज हम आपको घर पर शिवलिंग स्थापित करने का साधारण तरीका बता रहे हैं, जिससे बिना मंदिर जाए आप घर पर ही महादेव का आर्शीवाद पा सकते हैं।

शिवलिंग के चमत्कारी गुणों का बखान हम घर के बड़े-बुर्जुगों और साधु-संतों से सुनते आ रहे हैं। मान्यता है कि जिन घरों में शिवलिंग होता है, वहां के आसपास का वातावरण शांत, अधिक सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से ऊर्जा देने वाला होता है। सही तरीके और शुद्ध इरादे से शिवलिंग स्थापित कर आप इसकी दिव्यता के अनुभव को अपने घर में ला सकते हैं। आइए जानें शिवलिंग को घर पर कैसे स्थापित करें और उसके लिए किन चीजों की जरूरत होगी।

शिवलिंग स्थापित करने के लिए सामग्री

घर में शिवलिंग स्थापित कर उसके अभिषेक के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें