Get App

Hockey Asia Cup 2025: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने लगाई हैट्रिक, भारत ने चीन को 4-3 से हराया

Asia Cup Hockey: भारत और चीन का मैच काफी रोमांचक रहा। चीन ने पहले चीन ने पहले क्वार्टर में तेज शुरुआत करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि भारत ने दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत और जुगराज के गोल से स्कोर पलटते हुए 2-1 कर दिया। भारत ने ये मुताबला 4-3 से जीता

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 6:16 PM
Hockey Asia Cup 2025: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने लगाई हैट्रिक, भारत ने चीन को 4-3 से हराया
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक मिस करने के बावजूद शानदार हैट्रिक लगाई (Photo: Hockey India)

India vs China: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हो गई है। पूल ए के मुकाबले में भारत का पहला मैच चीन के साथ था। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में चीन को 4-3 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक मिस करने के बावजूद शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि जुगराज सिंह के गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। वहीं चीन की ओर से चेन बेनहाई, गाओ जियेशेंग और डू शिहाओ ने गोले किए। इस मैच को जीतने के साथ भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।

कैसा था मैच

भारत और चीन का मैच काफी रोमांचक रहा। चीन ने पहले चीन ने पहले क्वार्टर में तेज शुरुआत करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली।  हालांकि भारत ने दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत और जुगराज के गोल से स्कोर पलटते हुए 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में रोमांच चरम पर रहा, जहां भारत ने एक और चीन ने लगातार दो गोल दागकर मैच 3-3 से बराबरी पर ला दिया। आखिरी क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत ने निर्णायक गोल दागकर भारत को जीत दिलाई। दोनों टीमों के एक-एक गोल को अमान्य भी कर दिया गया। खास बात यह रही कि मैच में हुए सभी सातों गोल पेनल्टी कॉर्नर पे आए है।

पहला क्वार्टर: मैच की शुरुआत में भारत ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए लगातार दबाव बनाया और दो पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सका। इसी बीच 13वें मिनट में चीन ने मौका भुनाया। दु शिहाओ ने पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन लो ड्रैग-फ्लिक मारकर 1-0 की बढ़त बना ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें