Rahul Dravid: भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ इस समय काफी चर्चा में है। टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अब राजस्थान रॉयल्स के रास्ते अब अलग-अलग हो गए हैं। राहुल द्रविड़ ने 30 अगस्त को राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद इस्तीफा दे दिया है। फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। राहुल द्रविड़ के हेड कोच के पद से हटने की खबर से हर कोई हैरान है। वहीं द्रविड़ के पद से हटने के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। एबी डिविलियर्स ने कहा द्रविड़ ने भले ही फ्रैंचाइजी की दी हुई बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि टीम ने उन्हें बाहर किया गया है।
बता दें भारतीय टीम के कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स का कोच बनाया गया था। लेकिन इस साल टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। आईपीएल 2025 में रॉयल्स ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और अंक तालिका में नौवें नंबर पर रही।
ABD ने राहुल के इस्तीफें पर क्या कहा
डिविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया शो 360 लाइव पर कहा, "मुझे लगता है कि ये फैसला शायद टीम के ओनर या मैनेजमेंट का था। उन्होंने राहुल द्रविड़ को टीम में एक बड़ी भूमिका निभाने का ऑप्शन दिया था, लेकिन द्रविड़ ने उसे स्वीकार नहीं किया। हो सकता है वह इस वजह से नाराज भी रहे हों, क्योंकि वह डगआउट में रहकर टीम का हिस्सा बने रहना चाहते थे।" डिविलियर्स ने आगे कहा कि "ये द्रविड़ का ये पर्सनल फैसला भी हो सकता है और असली कारण शायद भविष्य में उनसे बातचीत करने पर ही साफ होगा। हालांकि एक बात तय है कि राहुल द्रविड़ अपने पीछे ऐसी गहरी छाप छोड़ गए हैं, जिन्हें भरना आसान नहीं होगा।"
डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा
डिविलियर्स ने कहा कि कभी-कभी ऐसा प्रीमियर लीग फुटबॉल में भी देखने को मिलता है, जहां मैनेजर और कोच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और ट्रॉफी जीतने का भारी दबाव होता है। जब वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, तो मालिकों और फैसले लेने वालों की आलोचना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि असली सच्चाई किसी को नहीं पता। मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने उस दूसरी भूमिका को ठुकरा दिया। ऐसा लगता है कि उन्हें बाहर निकाल दिया गया हो, ये अच्छा नहीं है। लेकिन हो सकता है कि राजस्थान के पास आने वाले सीजन के लिए कुछ अलग सोच रही हों। हो सकता है कि वे चीजों में थोड़ा बदलाव लाना चाहते हों और उसी के साथ आगे बढ़ना चाहते हों।"
आरआर के लिए नीलामी नहीं रही खास
एबी डिविलियर्स का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की 2025 की नीलामी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। उनके अनुसार टीम ने रणनीति में गलती की और जोस बटलर जैसे बड़े मैच जीताने वाले खिलाड़ियों को जाने दिया, जिससे स्क्वॉड कमजोर पड़ गया। डिविलियर्स ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि पिछली बार उनकी नीलामी अच्छी रही। उन्होंने जोस बटलर जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को जाने दिया, जो एक बड़ी गलती थी। कभी-कभी एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ना समझदारी होती है, लेकिन रॉयल्स ने एक साथ अपनी टीम का बड़ा हिस्सा बदल दिया। इसी वजह से टीम का बैलेंस बिगड़ गया और धीरे-धीरे उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी।”