Get App

Rishabh Pant: 'मुझे पता नहीं...', दूसरे टेस्ट के बीच इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ऋषभ पंत को लेकर कही चौंकाने वाली बात!

Rishabh Pant: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए, जिससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, पंत एक गंभीर सड़क हादसे के बाद काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे। इसी को लेकर आदिल राशिद ने यह सवाल उठाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2025 पर 3:52 PM
Rishabh Pant: 'मुझे पता नहीं...', दूसरे टेस्ट के बीच इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ऋषभ पंत को लेकर कही चौंकाने वाली बात!
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाए

Rishabh Pant: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद से भारत की यंग ब्रिगेड ने लीड्स टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। पहले टेस्ट के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत इस मैच में महज 25 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पंत को लेकर इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद ने बड़ा सवाल उठाया है। आदिल राशिद ने विजडन की वर्ल्ड टेस्ट इलेवन में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के शामिल होने पर सवाल उठाए हैं।

मोईन अली के साथ 'बीयर्ड बिफोर विकेट' पॉडकास्ट पर आदिल राशिद ने कहा, 'पंत ने अभी-अभी शतक बनाया और उससे पहले आईपीएल में। लेकिन अगर आप उनके ये दोनों शतक निकाल दें तो इससे पहले उन्होंने क्या किया है? उन्होंने अभी चोट से उबरकर वापसी की है, मुझे नहीं पता कि उन्होंने इससे पहले क्या किया है?

आदिल राशिद ने उठाए ये सवाल

लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बन गए, जिससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, पंत एक गंभीर सड़क हादसे के बाद काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे। इसी को लेकर आदिल राशिद ने यह सवाल उठाया कि क्या लंबे समय बाद वापसी करने के बावजूद पंत को वाकई इस टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें