Get App

Viral Video: ऋषभ पंत की बहन की शादी में दिखा धोनी का मजेदार अंदाज, डांस वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: एमएस धोनी ऋषभ पंत की बहन की शादी में सुरेश रैना और पंत संग जमकर थिरकते नजर आए। मसूरी में हुए इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में धोनी खास मेहमान बने। आईपीएल 2025 में धोनी CSK और पंत LSG से खेलेंगे। दोनों टीमें 14 अप्रैल को आमने-सामने होंगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2025 पर 3:39 PM
Viral Video: ऋषभ पंत की बहन की शादी में दिखा धोनी का मजेदार अंदाज, डांस वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video: रैना के साथ धोनी का डांस वीडियो हुआ वायरल

क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल अंदाज के लिए मशहूर एमएस धोनी जब किसी जश्न में शामिल होते हैं, तो माहौल में अलग ही रंग भर जाता है। हाल ही में वह ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल हुए, जहां उनका मस्तीभरा अंदाज देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में धोनी को अपने पुराने साथी सुरेश रैना और ऋषभ पंत के साथ धांसू डांस करते देखा गया। धोनी, जो आमतौर पर अपनी गंभीरता और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, शादी में खुलकर थिरकते नजर आए। उनका यह चुलबुला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में रैना और पंत भी उनके साथ डांस का मजा लेते दिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हो सकते हैं।

मसूरी में हो रही शादी, धोनी बने खास मेहमान

ऋषभ पंत की बहन की शादी का आयोजन मसूरी में किया गया, जहां धोनी अपने परिवार के साथ 11 मार्च को पहुंचे थे। दूसरी ओर, पंत भी सुबह के समय इस समारोह में शामिल होने पहुंचे। धोनी और पंत के बीच हमेशा से एक मजबूत रिश्ता रहा है, और यही वजह रही कि धोनी इस शादी के खास मेहमानों में शामिल हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें