Mohammed Siraj: ओवल में सिराज के कमाल पर ओवैसी ने दिया गजब रिएक्शन, हैदराबादी स्टाइल में कही ये बात

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। इस जीत के नायक मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने 5 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। हैदराबाद के AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक खास पोस्ट कर सिराज की तारीफ की

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 7:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत ने इस सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म किया है

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला गया पांचवां और आखिरी मुकाबला शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाए। भारत इस मैच में 6 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया के जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। भारतीय टीम के तरफ से स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने मैच का रूख ही बदल दिया और टीम को 6 रनों से जीत दिलाई। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी मैच में मोहम्मद सिराज ने कुल 5 विकेट चटकाए। इस मैच के 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड 5 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज को दिया गया। भारत ने इस सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म किया है।

वहीं मैच के बाद हर कोई मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की काफी तारीफ कर रहा है। हैदराबाद के AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक खास पोस्ट कर सिराज की तारीफ की।

ओवैसी ने सिराज के लिए किया पोस्ट


एक्स पर किए पोस्ट में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, हमेशा एक विनर, मोहम्मद सिराज, जैसा हम हैदराबादी में कहते हैं, "पूरा खोल दिए, पाशा!" इस पोस्ट के साथ सांसद ने सिराज के एक वीडियो भी पोस्ट किया था। AIMIM सांसद ओवैसी अक्सर मोहम्मद सिराज की तारीफ करते रहेत हैं। बता दें हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है।

वहीं ऑस्ट्रेलियन प्लेयर अमांडा वेलिंगटन ने भी सिराज की तारीफ की। अमांडा ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, "सिराज को हाथ में ड्रिंक के साथ किसी बीच के किनारे लंबे हॉलीडे के हकदार हैं।"

सिराज ने चटकाए इतने विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट झटके और आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।ओवल टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन चाहिए थे, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने मैच पलट दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी मैच में मोहम्मद सिराज ने कुल 5 विकेट चटकाए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने चार और आकाशदीप ने एक विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 374 रन चाहिए थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 367 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ओवल में मिली इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है।

Mohammed Siraj: 'जब मेरे साथ हादसा हुआ...'; इंग्लैंड में इतिहास रचने के बाद मोहम्मद सिराज का चौंकाने वाला खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।