'इंशाअल्लाह दोनों अपने ही...', एशिया कप से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी टीम इंडिया को चेतावनी!

India vs Pakistan : एशिया कप 2025 से पहले, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज से सवाल करता है कि क्या एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ दो बार खेलना पड़ेगा। इसके जवाब में रऊफ ने आत्मविश्वास से कहा, "दोनों अपने हैं, इंशाअल्लाह

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 4:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूनामेंट की शुरुआत 9 सिंतबर से होने जा रही है।

एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूनामेंट की शुरुआत 9 सिंतबर से होने जा रही है क्रिकेट प्रेमी इस टूनामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंवहीं हर किसी को इस टूनामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का भी इंतजार है। बता दें कि दोनों देशों के बीच ये मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होने वाला है। वहीं इस मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ का बड़ा बयान सामने आया है।

हारिस रऊफ ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2025 से पहले, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज से सवाल करता है कि क्या एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ दो बार खेलना पड़ेगा। इसके जवाब में रऊफ ने आत्मविश्वास से कहा, "दोनों अपने हैं, इंशाअल्लाह।"

इन दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

बता दें कि एशिया कप में होने वाले मुकाबले से पहले दोनों भारत और पाकिस्तान करीब एक साल पहले आमने-सामने आए थे। पाकिस्तान और भारत का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 9 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूयॉर्क में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान 120 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया थाइस मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की थीवहीं इस साल के एशिया कप में, अगर भारत और पाकिस्तान ग्रुपमें टॉप-2 में फिनिश करते हैं, तो दोनों टीमें सुपर फ़ोर में फिर से आमने-सामने खेलेंगी


बाबर-रिजवान को नहीं मिली जगह

एशिया कप में, 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगाइस टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, और पाकिस्तान को ग्रुपमें भारत, यूएई और ओमान के साथ रखा गया है। वहीं एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान शामिल नहीं हैं। PCB ने दोनों खिलाड़ियों को 17 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी। बाबर और रिजवान ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके अलावा, तेज गेंदबाज नसीम शाह और ऑलराउंडर शादाब खान व इफ्तिखार अहमद को भी इस टीम में नहीं चुना गया।

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की कप्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा करेंगे। टीम में फखर जमान, मोहम्मद हारिस, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज शामिल हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012 में मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी में एशिया कप जीत हासिल किया था, जबकि 2023 में टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।