Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरूआत हो चुकी है। एशिया कप में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए है। वहीं आज एशिया कप का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में पाकिस्तान और ओमान का ये पहला मुकाबला है। हाल ही में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराने के बाद पाकिस्तानी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। ओमान के सामने पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान का मुकाबला भारत से होगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते है कब और कहां पर देंखें पाकिस्तान और ओमान के बीच मुकाबला
ओमान एशिया कप में अपना पहला मैच खेलने जा रहा है और टीम इसे खास बनाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। वहीं दुबई की धीमी पिच पर पाकिस्तान को स्पिनरों का फायदा मिल सकता है। हाल ही में अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भी यह रणनीति पाकिस्तान के लिए कारगर साबित हुई थी। वहीं पाकिस्तान और ओमान दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।
कब और कितने बजे शुरू होगा मैच
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और ओमान का मुकाबला शुक्रवार, 12 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा रात 7.30 पर होगा।
कहां पर देंखें पाकिस्तान और ओमान का मैच
पाकिस्तान और ओमान के बीच होने वाला एशिया कप 2025 का मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
पाकिस्तान की पूरी टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम।
ओमान की पूरी टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।