Shahid Afridi: 'वो अबतक साबित करने में लगे हैं...', पाकिस्तान से मैच से पहले अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Shahid Afridi: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। मैच से पहले पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ डब्ल्यूसीएल मैच खेलने से क्यों इंकार किया

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ डब्ल्यूसीएल मैच से क्यों किनारा किया

Shahid Afridi: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस के शुरू होने से पहले ही माहौल काफी गर्म हो गया है। पाकिस्तान के पुर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मैच से पहले विवादित बयान दे दिया है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि उन्हें अब तक यह समझ नहीं आया है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ डब्ल्यूसीएल मैच से क्यों किनारा किया, जबकि उनकी ओर से पूरी तैयारी की गई थी।

शाहिद आफरीदी ने क्या कहा

समा टीवी से बातचीत में अफरीदी ने कहा, "मैं हमेशा कहा है कि क्रिकेट खेलते रहना चाहिए, क्योंकि इसने हमारे देशों के रिश्ते सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। अब क्रिकेट व्यवसायिक हो गया है और इसमें पैसा भी जुड़ गया है। इंग्लैंड में लोगों ने डब्ल्यूसीएल मैच देखने के लिए टिकट खरीदे थे और खिलाड़ी भी हमारे खिलाफ खेलने की प्रैक्टिस कर चुके थे। फिर वे (इंडिया लीजेंड्स) नहीं खेले। मुमुझे नहीं पता कि उनकी सोच क्या थी? मुझे समझ नहीं आ रहा है।"


फिर कही 'खराब अंडे' वाली बात

अफरीदी ने एक बार फिर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लेकर अपनी ‘खराब अंडे’ वाली टिप्पणी दोहराई। अफरीदी ने कहा, "अगर मैं अभी नाम लूंगा, तो वह खिलाड़ी मुश्किल में पड़ जाएगा। जिस खिलाड़ी को मैंने ‘खराब अंडे’ कहा था, उसके कप्तान ने भी उसे समझाया था कि अगर खेलना नहीं चाहते तो मत खेलो, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ मत लिखो। फिर भी उसने पोस्ट किया, क्योंकि उसका कोई और मकसद था। इसी वजह से मैंने उसे बुरा आदमी कहा।"

अब तक खुद को...

अफरीदी ने आगे कहा, "बहुत सारे मुद्दे हैं। खिलाड़ियों तक घरों में धमकियां पहुंचती हैं, यहां तक कि घर जलाने की भी बातें की जाती हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो लगातार यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे भारतीय हैं। जन्म से लेकर अब तक वे यही साबित करते आ रहे हैं। और आज वही खिलाड़ी एशिया कप में कमेंट्री कर रहे हैं।"

Sachin Tendulkar: क्या सचिन तेंदुलकर बनेंगे बीसीसीआई के अध्यक्ष? दिग्गज खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।